
देहरादून। स्व. पदम सिंह शिक्षक भवन, रेसकोर्स देहरादून में शनिवार को जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों—राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ और अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ—की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष/मंत्री एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में शिक्षकों की संयुक्त समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। इसके सफल संचालन के लिए जिलाध्यक्ष/मंत्री को संरक्षक मंडल मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों का मनोनयन इस प्रकार किया गया—
अध्यक्ष: सुभाष झिल्डियाल (जिलाध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ, देहरादून)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनिल कुमार नौटियाल (जिलाध्यक्ष, अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ)
उपाध्यक्ष: सूरज मद्रवाल (जिलाध्यक्ष, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, देहरादून)
मंत्री: धर्मेंद्र सिंह रावत (जिलाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, देहरादून)
जनगणना-2027 ड्यूटी का विरोध
बैठक में भारत जनगणना-2027 के अंतर्गत विद्यालय संचालन के बाद शिक्षकों को जनगणना कार्य करने के आदेशों का पुरजोर विरोध किया गया। सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए—
जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों को एकतरफा कार्यमुक्त किया जाए। वर्तमान हीट वेव की स्थिति में दोपहर बाद कार्य संभव नहीं है।
जनगणना ड्यूटी विद्यालय के सेवित क्षेत्र या घर के नजदीक लगाई जाए।
जनगणना या BLO में से केवल एक ही ड्यूटी दी जाए, दोनों ड्यूटी के साथ विद्यालय संचालन संभव नहीं है।
इसके साथ ही हीट वेव को देखते हुए छात्रहित में विद्यालय की समयसारिणी पूर्ववत रखने की मांग भी की गई।
ये रहे मौजूद
बैठक में सुभाष झिल्डियाल, अनिल कुमार नौटियाल, सूरज मद्रवाल, धर्मेंद्र सिंह रावत, दिनेश डोबरियाल, गिरीश सेमवाल, अर्जुन पंवार, अनुराग चौहान (NMOPS अध्यक्ष रायपुर), सुधीर काति, कमल किशोर मिश्रा, रामेंद्र सिंह राणा, नवीन पुंडीर, राकेश पोखरियाल, चंडी प्रसाद नौटियाल, विजयपाल सिंह जगवान, मामराज सिंह चौहान, राजेश गैरोला, राघवेंद्र, सुनील कुमार आर्य, महावीर सिंह मेहता, अरविंद, देवेंद्र संगोई सहित अन्य पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।



