उत्तर प्रदेशदुर्घटना

पेड़ पर लटका मिला शव।

बिजनौर – ( मंडावर ) गांव शहबाजपुर निवासी वरुण राजपूत उर्फ सिंटू (35) पुत्र जयप्रकाश सिंह शनिवार की शाम घर से निकला। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह शहबाजपुर-रतनपुर मार्ग पर स्थित आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर उसका शव लटका मिला। सुबह खेतों पर काम करने के लिए पहुंचे किसानों ने शव लटका देख मृतक के परिवार को सूचना दी। सूचना पर मंडावर पुलिस और सीओ सिटी संग्राम सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि मौके पर एक खाली पव्वा और मृतक का मोबाइल फोन भी पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। इसमें जमीन को लेकर चल रहे एक विवाद से जोड़ा जा रहा है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि युवक ने शनिवार की शाम नशे की हालत में परिवार वालों के साथ झगड़ा किया था। झगड़े की सूचना डायल 112 पर भी दी गई थी। इसके बाद वह घर से रस्सी लेकर चला गया और फिर नहीं लौटा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी जमीन के विवाद के साथ ही सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button