उत्तराखंडदेहरादून

SIR जागरूकता कार्यक्रम में अधूरी तैयारी पर भड़के DM आशीष चौहान, अधिकारियों को लगाई फटकार

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए जिला स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून के आईटी पार्क क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आशीष चौहान अधिकारियों की अधूरी तैयारियों पर नाराज हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, एसआईआर अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे और जिलाधिकारी आशीष चौहान भी कार्यक्रम में पहुंचे।

 

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद जिलाधिकारी ने तैयारियों का निरीक्षण किया, जहां उन्हें कई व्यवस्थाएं अधूरी मिलीं। इस पर उन्होंने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और भविष्य में केवल औपचारिकता निभाने के लिए अधूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम आयोजित न करने की हिदायत दी।

 

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम पूरी तैयारी और जन सहभागिता के साथ आयोजित किए जाएं, ताकि उनका उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा हो सके।

 

बता दें कि उत्तराखंड में एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची से फर्जी, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाकर सूची को अधिक सटीक बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button