अपराधउत्तराखंड

उधम सिंह नगर में शर्मनाक वारदात, सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर दी धमकी

सितारगंज: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने ही सौतेले पिता पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मां की मौत के बाद बदली नीयत

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2010 में उसके पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। परिवार बाद में सितारगंज के एक गांव में रहने लगा। वर्ष 2019 में मां की मौत के बाद से ही सौतेले पिता ने उस पर बुरी नजर रखनी शुरू कर दी।

दुष्कर्म और वीडियो बनाकर धमकी

पीड़िता का आरोप है कि सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और नहाते समय उसका वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं, किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार डराता रहा।

शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा

वर्ष 2021 में युवती की शादी उत्तर प्रदेश निवासी युवक से हो गई, लेकिन आरोपी ने ससुराल में फोन कर उसे वापस बुला लिया। इस दौरान भी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी थी।

पति की मौत के बाद फिर किया उत्पीड़न

पीड़िता के अनुसार, 11 जनवरी को उसके पति की मौत हो गई, जिसके बाद सौतेले पिता ने एक बार फिर उसके साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button