उत्तराखंड

उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, ‘मेरा केवाईसी’ ऐप से घर बैठे करें प्रक्रिया

देहरादून। उत्तराखंड में सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। अब उपभोक्ता ‘मेरा केवाईसी’ ऐप के माध्यम से घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। राशन वितरण में किसी प्रकार की रुकावट न आए, इसके लिए समय पर ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा।

अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में राशन कार्ड धारकों और यूनिटों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराई जाएगी। प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सरकार ने ‘मेरा केवाईसी’ ऐप जारी किया है।

हर सदस्य की ई-केवाईसी जरूरी

राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी अनिवार्य है। इसके लिए संबंधित सदस्य का आधार नंबर और उससे लिंक मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। सत्यापन के दौरान मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा।

ऐसे करें ई-केवाईसी

उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर, एप स्टोर या आधिकारिक वेबसाइट से ‘मेरा केवाईसी’ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ‘आधार फेस आरडी’ ऐप भी इंस्टॉल करना होगा।

लॉगिन करने के बाद ‘Select State’ में उत्तराखंड चुनें।

‘स्थान सत्यापन’ पर क्लिक कर 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।

मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।

फेस केवाईसी के दौरान कैमरा ऑन होने पर चेहरे को फोन से समान दूरी पर रखें और आंखों की पलकें झपकाएं। सफल सत्यापन के बाद ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

जनसेवा केंद्र से भी सुविधा

जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत हो रही है, वे राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी जनसेवा केंद्र या उचित दर की दुकान पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों से समय पर ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की है, ताकि मुफ्त राशन वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button