उत्तर प्रदेशआपदा

प्राकृतिक आपदाओं का शिकार बने लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करनी चाहिए – रणवीर सिंह निराला।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) प्राकृतिक आपदाओं का शिकार बने ग्राम खेरुल्लापुर की कछियाना बस्ती के लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करनी चाहिए। इस संबंध में नजीबाबाद तहसील के एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह को पिछड़ा समाज संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह निराला के नेत्रतत्व मे एक ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि प्रति वर्ष बाढ़ से जान/माल का काफी नुकसान हो जता हैं। जितना ग्राम वासी एक साल में कुछ संपत्ति जोड़ते हैं वह सब बरसात के दिनों में तबाह हो जती है। जिसका मुख्य कारण मालन नदी की सफाई ना होना भी है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि संतोषी माता मंदिर के पास पुल के नजदीक मालन नदी के बीचों बीच एक कालोनी का निर्माण कर दिया गया है जिसके कारण पीछे से आ रहे पानी को आगे जाने का रास्ता नहीं मील पता है और पानी बस्ती की और रुख करता है। बस्ती में लगभग 4 से 5 फिट पानी बहने लगता है इतना पानी आने से वहा रह रहे ग्रामीणों को प्रति वर्ष बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। सासन/प्रशासन इस समस्या का जल्द ही कोई रास्ता निकले जिससे बस्ती में रहने वाले लोगो को इस प्रकार की समस्या से छुटकारा मिल सके और वह अपना जीवन यापन सही से कर सके। इस मौके पर पिछड़ा समाज संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह निराला सहित आशीष वर्मा संजय सैनी विष्णु सिंह घसीटा सिंह अर्जुन नकुल अनिल तिलक सैनी गौतम सैनी विष्णु कुशवाहा विजयपाल लोकेंद्र सिंह सोनू नरपल तेजपाल सिंह राजपाल सैनी राजा राम महेंद्र सिंह सुरेंद्रआदि सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button