उत्तर प्रदेशसामाजिक

हमारी प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को अधिकारियों के माध्यम से हल करना – चौधरी विक्रम सिंह खोबे। 

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा का एक शिष्टमंडल समस्या से संबंधित अधिकारियों से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत करा कर शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया। समस्या में प्रमुख रूप से खेत की पैमाइश, राशनकार्ड,पुल की टुटी अप्रोच ठीक कराने, पट्टे पर अवैध कब्जा, नजीबाबाद में स्टेशन पर जाम की स्थिति, जलालाबाद में आजाद चौक के नजदीक पुल के दोनों ओर ब्रहस्पतिवार के दिन लगने वाले बाजार से रोड़ पर जाम की स्थिति आदि की समस्याएं रही।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा पूर्व जिला मंत्री ओमकार सिंह, भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, भाजपा कार्यकर्ता सुरेशपाल आदि मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button