डोईवाला। उत्तराखंड के डोईवाला के समीप लच्छीवाला टोल प्लाजा का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में देहरादून से आ रही तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मी पर कार चढ़ा दी। टोलकर्मी ने कार सवार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवार ने कर्मी के पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी। घटना 21 और 22 नवंबर के बीच 12:30 बजे की बताई जा रही है। टोल कर्मी को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल कर्मी की पहचान अजय नेगी निवासी लच्छीवाला बताया जा रहा है। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को रायवाल से गिरफ्तार कर लिया है।
Related Articles
देहरादून में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन! भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर लेकर राज्यपाल के पास पहुंची कांग्रेस
35 minutes ago
भारतीय फार्मेसी परिषद ने उत्तराखंड में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 का किया सफल समापन
35 minutes ago
Check Also
Close

