उत्तराखंडराजनीतिराजनैतिक

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पौड़ी पहुंचे, दीक्षांत समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

पौड़ी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) आज दोपहर जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। हैलीपैड पर पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक राजकुमार पोरी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया।

राज्यपाल पौड़ी में शनिवार को होने वाले कृषि और औद्यानिकी विश्वविद्यालय भरसार के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे वे पौड़ी सर्किट हाउस पहुंचे और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

राज्यपाल ने बाल विकास, उद्योग विभाग और रीप परियोजना की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर में उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय गतिविधियों और दीक्षांत समारोह से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button