
देहरादून: 11 जून 2026 को हिमाद्रि फिल्म्स द्वारा M J रेजिडेंस में उनके नए गीत “भिना सोबना” का विधिवत विमोचन किया गया। इस गीत के गायक दर्शन फर्स्वाण तथा नीलिमा मिश्रा हैं।
इस गीत की रचना एवं संगीत संयोजन उत्तराखंड के गीतकार एवं संगीतकार संतोष गौड़ द्वारा किया गया है। गीत की कहानी जीजा और साली के बीच की मुलाकात पर आधारित है। साली जीजा को अपने गांव आने का निमंत्रण देती है और गांव की ताज़ी साग-सब्जियां खाने तथा अपने घर साथ ले जाने को कहती है। यह गीत उत्तराखंड की पारिवारिक एवं ग्रामीण संस्कृति को दर्शाता है।
गीत में ताल का संयोजन सुभाष पांडेय द्वारा तथा मिक्सिंग पवन गुसाईं ने की है। रिकॉर्डिंग हिमाद्रि रिकॉर्ड स्टूडियो एवं केदार स्टूडियो में हुई।
इस गीत के अभिनेता अजय सोलंकी एवं अभिनेत्री शिवानी भंडारी हैं। गीत का निर्देशन सोहन चौहान तथा सिनेमैटोग्राफी नवी बर्थवाल द्वारा की गई है। इस गीत की शूटिंग जनपद चमोली गढ़वाल के रमणीय रथ गांव की वादियों में की गई है।
गाने के कलाकारों ने विश्वास जताया कि यह गीत उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, भाषा और संगीत को पसंद करने वाले सभी श्रोताओं एवं दर्शकों को पसंद आएगा।



