उत्तराखंडधर्मसामाजिक
Trending

12 दिसम्बर से भव्य श्री कृष्ण कथा का आयोजन

देहरादून। गुरुदेव आशुतोष महाराज की ओर से संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 12 से 18 दिसम्बर तक रामलीला मैदान, पुलिस स्टेशन के सामने, पुल प्रह्लादपुर, दिल्ली में भव्य श्री कृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय सायं 4ः30 से रात्रि 8ः30 बजे तक का रहेगा। तथा कथा का शुभारंभ 11 दिसम्बर को कलश यात्रा निकाल कर किया जाएगा, जिसका समय प्रातः 9 बजे से रहेगा, यह यात्रा कथा स्थल से होते हुए आस पास एरिया को कवर करती हुई वापिस कथा स्थल पर पहुँचेगी। तथा कथा व्यास साध्वी आस्था भारती (गुरुदेव आशुतोष महाराज की शिष्या) कृष्ण कथा का वाचन करेंगी। साध्वी जी ने सभी क्षेत्र वासियों का आवाहन करते हुए यह संदेश दिया कि यह विलक्षण कथा संस्थान के सामाजिक प्रकल्प कामधेनु (गौ संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम) के सहायतार्थ के लिए कराई जा रही है। साध्वी भारती ने कहा कि श्री कृष्ण कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोग ईश्वर की शाश्वत भक्ति से जुड़कर अपने जीवन का कल्याण कर पाए। इस कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें प्रह्लादपुर के आस पास के श्रद्धालुओं के साथ अनेकों गणमान्य अतिथिओं के आने की भी उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button