उत्तराखंडदेहरादून

भारतीय पुलिस सेवा के छह अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

देहरादून। भारतीय पुलिस सेवा के छह अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अमित कुमार सिन्हा को अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस दूरसंचार का दायित्व भी सौंपा गया है। निदेशक सतर्कता डा. वी. मुरूगेशन को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग का दायित्व भी सौंपा गया है। विम्मी सचदेवा रमन से पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक/पीएसी का दायित्व वापस लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक अरूण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी एवं एटीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस महानिरीक्षक अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक का दायित्व सौंपा गया है। पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button