उत्तराखंड

CM धामी के 5 साल पूरे, ऋषिकेश से ‘सेवा पखवाड़ा’ का आगाज; ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव

ऋषिकेश: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद पर अपने पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार की ओर से ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ थीम पर 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान की शुरुआत शुक्रवार को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान से की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, जबकि राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र के लिए विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान लागू किया है।

 

वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

 

देहरादून से आने वाली बसें रिस्पना, भानियावाला फ्लाईओवर, नेपाली फार्म, श्यामपुर चौकी और कैनाल गेट होते हुए आईडीपीएल पोस्ट ऑफिस पार्किंग पहुंचेंगी।

 

टिहरी और पौड़ी से आने वाली बसें भद्रकाली तिराहा, नटराज चौक और मनसा देवी फाटक होकर निर्धारित पार्किंग तक जाएंगी।

 

पौड़ी से आने वाले छोटे वाहन गरुड़ चट्टी पुल, लक्ष्मण झूला रोड, बैराज तिराहा और वीरभद्र तिराहा होकर हॉकी ग्राउंड पार्किंग पहुंचेंगे।

 

हरिद्वार, कोटद्वार और कुमाऊं से आने वाले वाहन नेपाली फार्म फ्लाईओवर, श्यामपुर चौकी और कैनाल गेट होकर आईडीपीएल पहुंचेंगे।

 

 

ये हैं निर्धारित पार्किंग स्थल

 

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए प्रशासन ने चार पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं—

 

केवी स्कूल, आईडीपीएल

 

पोस्ट ऑफिस के पास प्रथम ग्राउंड

 

पोस्ट ऑफिस के सामने प्रथम ग्राउंड

 

हॉकी ग्राउंड, आईडीपीएल

 

 

सुबह 6 से शाम 4 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद

 

देहरादून पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ऋषिकेश क्षेत्र के आंतरिक और बाहरी मार्गों पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि एंबुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड समेत आपातकालीन सेवा वाहनों को छूट दी गई है। दूध, गैस और पेट्रोल जैसी आवश्यक सेवाओं के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

 

चारधाम और हरिद्वार जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग

 

चारधाम यात्रा और हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं। पुलिस ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान का पालन करने और अनावश्यक भीड़भाड़ वाले मार्गों से बचने की अपील की है।

 

नो पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो होगा चालान

 

पुलिस ने चेतावनी दी है कि नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक क्रेन से वाहन हटाया जाएगा और 1,500 रुपये का चालान किया जाएगा।

 

पुलिस की अपील

 

देहरादून पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने, अनावश्यक हॉर्न न बजाने तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button