अपराधउत्तराखंड

भीमताल में कथित धर्मांतरण मामले का आरोपी मो. यूनुस उर्फ ‘एमडी’ गिरफ्तार !

नैनीताल/भीमताल। उत्तराखंड के भीमताल में युवतियों को कथित रूप से अपने जाल में फंसाकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोप में मो. यूनुस उर्फ ‘एमडी’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भीमताल पुलिस, एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि भीमताल के कुवांताल निवासी मो. यूनुस अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। वह फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रैकिंग और म्यूजिक सेशन के माध्यम से युवतियों से परिचय बढ़ाता और पहले विश्वास में लेकर बाद में अपने प्रभाव में लेता था।

कुछ युवतियों की गंभीर शिकायतों के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर भीमताल भाजपा और व्यापार मंडल ने लगातार कई दिनों तक प्रदर्शन किए और सख्त कार्रवाई की मांग की। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश में जाल बिछाया।

पुलिस के अनुसार, इस बहुचर्चित मामले में 29 अप्रैल को मल्लीताल थाने में मु.स. 0017/2026 के तहत उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2020 की धारा 115, 319 और 69 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

तहरीर में आरोप है कि आरोपी ने वर्ष 2020 में संपर्क बनाकर एक युवती से करीब 17 लाख रुपये विभिन्न उपकरणों जैसे कैमरा, लेंस और मोबाइल आदि पर खर्च कराए। इसके बाद अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह का झांसा दिया और धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button