उत्तराखंड

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने 22 उपनिरीक्षकों (दरोगा) और 6 अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। एसएसपी ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी के अनुसार, कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिस के कामकाज को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। इस दौरान विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन उपनिरीक्षकों के बदले गए कार्यक्षेत्र

– उपनिरीक्षक विवेक भंडारी को आशारोड़ी चौकी, क्लेमेनटाउन से थाना सहसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।

– उपनिरीक्षक संदीप पंवार को साहिया चौकी, कालसी से सेलाकुई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक अरविंद पंवार को कुठाल गेट चौकी, राजपुर से आशारोड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है।

– उपनिरीक्षक अश्वनी बलोनी को आराघर चौकी से त्रिवेणी घाट चौकी, ऋषिकेश भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक विनेश कुमार को त्रिवेणी घाट चौकी, ऋषिकेश से आराघर चौकी प्रभारी बनाया गया है।

– उपनिरीक्षक रविंद्र नेगी को एसएसपी कैंप कार्यालय से हर्रावाला चौकी प्रभारी बनाया गया है।

– उपनिरीक्षक दलिंद्र सिंह को थाना नेहरू कॉलोनी से कुठाल गेट चौकी प्रभारी बनाया गया है।

– उपनिरीक्षक विकसित पंवार को थाना ऋषिकेश से मयूर विहार चौकी प्रभारी, रायपुर भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक सुमित चौधरी को श्यामपुर चौकी, ऋषिकेश से लालतप्पड़ चौकी, डोईवाला भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक कवीन्द्र राणा को डोईवाला थाने से श्यामपुर चौकी प्रभारी, ऋषिकेश बनाया गया है।

– उपनिरीक्षक हेमा बिष्ट को कालसी थाने से साहिया चौकी प्रभारी बनाया गया है।

– उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार पुंडीर को पटेलनगर थाने से बालावाला चौकी प्रभारी, रायपुर भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक आदित्य सैनी को लालतप्पड़ चौकी, डोईवाला से ऋषिकेश थाने भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक दीपक गैरोला को हर्रावाला चौकी से पटेलनगर थाने भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक राज नारायण को डोईवाला थाने से मसूरी थाने भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक शाहिल वरिष्ठ को बालावाला चौकी, रायपुर से ऋषिकेश थाने भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक नीरज त्यागी को सहसपुर थाने से नेहरू कॉलोनी थाने भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक कुलवंत सिंह को पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक देवेश को पुलिस लाइन से डोईवाला थाने भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद को नेहरू कॉलोनी थाने से सहसपुर थाने भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक मनोज कुमार को डोईवाला थाने से रायवाला थाने भेजा गया है।

– उपनिरीक्षक सुशील बलूनी को रायपुर थाने से पटेलनगर थाने भेजा गया है।

इन छह अपर उपनिरीक्षकों के भी तबादले

– अपर उपनिरीक्षक सुनील रावत को रायपुर थाने से नेहरू कॉलोनी थाने भेजा गया है।

– अपर उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र को रानीपोखरी थाने से रायपुर थाने भेजा गया है।

– अपर उपनिरीक्षक शैलेंद्र कंडवाल को क्लेमेनटाउन थाने से नगर कोतवाली भेजा गया है।

– अपर उपनिरीक्षक बिजेंद्र ठाकुर को चकराता थाने से विकासनगर थाने भेजा गया है।

– अपर उपनिरीक्षक जसपाल गुसाईं को सहसपुर थाने से ऋषिकेश थाने भेजा गया है।

– अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह को रायपुर थाने से कैंट थाने भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button