उत्तर प्रदेशदुर्घटना
कलेजे के टुकड़े का गम नहीं सह सकी मां, बेटे के बाद थम गईं सांसें।

बिजनौर ( शेरकोट ) – मोहल्ला फतहनगर में मां-बेटे की एक साथ हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बेटे की हार्ट अटैक से मौत की खबर सुनते ही मां की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, युवक को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब यह दुखद समाचार उसकी मां को मिला तो वह गहरे सदमे में आ गईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।एक ही घर से मां और बेटे की अर्थियां एक साथ उठने का दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। मोहल्ले में मातम पसरा रहा और बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।



