देहरादून

केदारनाथ हेली सेवा के दूसरे चरण की ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार खत्म, ऑनलाइन बुकिंग आज से होगी शुरू

चारधाम यात्रा अपडेट: चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ हेली सेवा के दूसरे चरण की टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू होगी। 16 जून से 25 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुक किए जा सकेंगे।

 

आईआरसीटीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग से संबंधित सूचना जारी कर दी है। टिकट बुकिंग के लिए 10 जून को अपराह्न 3 बजे से आईआरसीटीसी की ओर से पोर्टल खोल दिया जाएगा।

 

इससे पहले अप्रैल में केदारनाथ हेली सेवा के लिए 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के टिकटों की बुकिंग की गई थी। उस दौरान एक घंटे के भीतर सभी टिकट बुक हो गए थे।

 

अब दूसरे चरण की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button