IMA पासिंग आउट परेड की तैयारियां तेज, देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, IMA बना जीरो जोन

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आगामी 13 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परेड से पहले होने वाले अभ्यास कार्यक्रमों को देखते हुए देहरादून पुलिस ने आईएमए और आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। साथ ही आईएमए क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 9 जून को सुबह 5 बजे से 10 बजे तक तथा 11 जून को सुबह 5 बजे से 11:30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। यातायात के दबाव को देखते हुए व्यवस्था में आवश्यकता अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है।
ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला तिराहे से मिठी बेरी मार्ग होते हुए प्रेमनगर भेजा जाएगा।
प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले वाहनों को प्रेमनगर चौक से दारू चौक, मिठी बेरी और शिमला बाईपास होते हुए निरंजनपुर मंडी के रास्ते शहर की ओर भेजा जाएगा।
विशेष परिस्थितियों में प्रेमनगर से आने वाले वाहनों को एमटी सेक्शन गेट से आईएमए परिसर के अंदर से रांघड़वाला की ओर निकाला जाएगा।
सेलाकुई और भाऊवाला से आने वाले सभी भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला और नया गांव मार्ग से शहर की ओर भेजा जाएगा।
देहरादून से विकासनगर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर धर्मावाला मार्ग से विकासनगर की ओर भेजा जाएगा।
जनता से सहयोग की अपील
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इससे जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा और पासिंग आउट परेड की तैयारियां भी सुचारू रूप से संपन्न होंगी।
IMA की पासिंग आउट परेड सेना के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक मानी जाती है, जिसमें देश-विदेश के कैडेट प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होते हैं।



