उत्तराखंड

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई

हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि.) को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश और देश की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। माहौल भावुक रहा और समर्थकों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम प्रणाम किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अनेक वरिष्ठ नेता हरिद्वार पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी का देश के विकास में योगदान मील का पत्थर रहेगा। उनके निधन से देश ने एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठा वाले राजनेता को खो दिया है।

बसंत विहार स्थित आवास पर श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सुबह देहरादून के बसंत विहार स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी हरिद्वार खड़खड़ी पहुंचने की सूचना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button