उत्तराखंड

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में आग, बुजुर्ग महिला की मौत; दो की हालत गंभीर

देहरादून : देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल के एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते पूरे परिसर में धुआं भर गया, जिससे मरीजों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

आईसीयू के मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

घटना के समय अस्पताल के आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। धुआं फैलते ही अस्पताल प्रबंधन, राहत टीमों और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया।

आग और धुएं की चपेट में आने से कुछ कर्मचारी भी घायल हुए हैं। उन्हें भी उपचार के लिए अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंचीं राहत टीमें

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

प्रमोद डोभाल, एसएसपी देहरादून, ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और सभी मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button