स्वगणना अभियान में शामिल हुए आईटीआई के सैकड़ों छात्र।

बिजनौर – राजकीय आईटीआई में गुरुवार को स्वगणना कार्यक्रम आयोजित किया गया। देशभर में जनगणना कार्य प्रारंभ होने के क्रम में प्रथम चरण के तहत मकानों की गणना की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार इस प्रक्रिया में पहले स्वगणना का प्रावधान किया गया है, जिसे निर्धारित पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है।शिक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आईटीआई स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने स्वगणना प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना के महत्व और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।इस अवसर पर फोरमैन दीपक कुमार गुप्ता, प्रधान सहायक राकेश शर्मा, अनुदेशक बृजेश कुमार यादव, नीरज कुमार शर्मा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि स्वगणना के माध्यम से लोग स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी।



