उत्तर प्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन। 

बिजनौर – गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नाराजगी जताई।महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से राजनीतिक माहौल खराब होता है और जनता में गलत संदेश जाता है।प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है और इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।इस दौरान महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button