शुगर मिल अधिकारियों ने गन्ना फसल का किया निरीक्षण।

बिजनौर – ( धामपुर ) – गुरुवार को धामपुर शुगर मिल के सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने नहटौर जोन के गांव शराय, खडसाल और गिदौरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में बसंतकालीन गन्ना बुवाई तथा पेड़ी गन्ने का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गन्ने में रेड रॉट प्रभावित प्लॉटों का जायजा लिया और किसानों को रोगिंग कराने के साथ अजोडेजो दवा का स्प्रे करने की सलाह दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को खेतों में लाइट ट्रैप और फेरोमोन ट्रैप लगाने के निर्देश दिए गए।सहायक उपाध्यक्ष ने कहा कि गन्ने की फसल में टॉप बोरर के प्रकोप को कम करने के लिए CTPR, नेटजन और बोलियम की ड्रैचिंग कराना आवश्यक है। भ्रमण के दौरान एरिया मैनेजर सुरेंद्र सिंह, जोनल अधिकारी तथा फील्ड सुपरवाइजर विपिन कुमार और अरुण कुमार द्वारा किए गए सर्वे का भी निरीक्षण किया गया।अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि गन्ने की अच्छी बढ़वार और उत्पादन के लिए अधिक से अधिक क्षेत्र में NPK 20:20:20 का स्प्रे किया जाए।



