उत्तराखंडदेहरादून

प्रधानमंत्री के आह्वान पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्कूटी से पहुंचकर दिया ईंधन बचत का संदेश

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया।

मंत्री ने अपने शासकीय वाहन का उपयोग नहीं किया और दोपहिया वाहन स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आमजन को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे।

उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राष्ट्रीय हित से भी जुड़ा विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button