उत्तर प्रदेशअपराध

सरकारी अस्पताल में रिश्वत का वीडियो वायरल, डॉक्टर निलंबित।

बिजनौर – ( नगीना ) सरकारी अस्पताल में मरीज से इंजेक्शन लगाने के नाम पर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।वीडियो में आरोप है कि संविदा पर तैनात डॉक्टर डॉ मीनाक्षी रस्तोगी मरीज से इलाज के बदले पैसे मांगती नजर आ रही हैं। मामला सामने आते ही डॉ कौशलेंद्र सिंह (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को निलंबित कर दिया।सीएमओ ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो आरोपों की गहन जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए गए, तो संबंधित डॉक्टर की सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं और आम लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button