उत्तराखंडदेहरादून

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नई पार्किंग दरें लागू होंगी, कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने एयरपोर्ट पर नए वाहन पार्किंग शुल्क तय कर दिए हैं और इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही नई दरें लागू होने जा रही हैं, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

पार्किंग शुल्क में बड़ा बदलाव

नए प्रस्तावित शुल्क के अनुसार अलग-अलग समय अवधि के लिए पार्किंग दरें निर्धारित की गई हैं:

दोपहिया वाहन

0–30 मिनट: ₹15

30–60 मिनट: ₹20

60–120 मिनट: ₹30

निजी कारें

0–30 मिनट: ₹40

30–60 मिनट: ₹60

60–120 मिनट: ₹80

एएआई कमर्शियल कारें

₹40, ₹30 और ₹55

नॉन-एएआई कमर्शियल कारें

तीनों अवधि में ₹80-₹80-₹80

टेम्पो ट्रैवलर/मिनी बस

₹180, ₹120 और ₹240

बस/ट्रक

₹300, ₹200 और ₹400

कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत

सबसे बड़ा बदलाव नॉन-एएआई लाइसेंस प्राप्त कमर्शियल वाहनों के लिए किया गया है। पहले लेन पिकअप पर ₹345 तक शुल्क देना पड़ता था, जिसे अब घटाकर मात्र ₹80 कर दिया गया है। इससे टैक्सी और अन्य कमर्शियल वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।

एंट्री होगी आसान, जाम से मिलेगी राहत

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश नेगी के अनुसार अब एयरपोर्ट में प्रवेश के लिए एंट्री टोकन लेने की आवश्यकता नहीं होगी। टोल बूथ को पार्किंग क्षेत्र के बाहर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

हाईटेक होगा एयरपोर्ट

सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) सिस्टम लगाया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से वाहनों की नंबर प्लेट स्वतः स्कैन होगी, जिससे एंट्री और एग्जिट प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button