उत्तराखंड

ज्योतिर्मठ शंकराचार्य को जान से मारने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप

ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीठ के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में आधिकारिक नंबर पर आपत्तिजनक और धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद सनसनी फैल गई है।

‘गौ माता-राष्ट्रमाता’ अभियान से जुड़ा मामला

मीडिया प्रभारी के अनुसार, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती पिछले कुछ वर्षों से देशभर में गौ संरक्षण के उद्देश्य से “गौ माता-राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर जनजागरण करना है।

इसी क्रम में 3 मई से उत्तर प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में उनकी ‘गविष्ठी यात्रा’ प्रस्तावित है, जिसके तहत वे गौ रक्षा और ‘रामा गौ धाम’ निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।

आधिकारिक नंबर पर आए धमकी भरे संदेश

संजय पांडेय ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 10:25 से 10:35 बजे के बीच ज्योतिर्मठ के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर लगातार टेक्स्ट संदेश प्राप्त हुए। नंबर को ब्लॉक किए जाने के बाद 6 अप्रैल को दोपहर 1:55 और 1:57 बजे वॉइस मेल के जरिए धमकी भरे ऑडियो संदेश भी भेजे गए।

बताया गया कि ऑडियो संदेशों में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शंकराचार्य को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई है।

आधिकारिक नंबर पर आए धमकी भरे संदेश

जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को रात 10:25 से 10:35 बजे के बीच ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर पर लगातार आपत्तिजनक टेक्स्ट संदेश प्राप्त हुए। नंबर ब्लॉक करने के बाद 6 अप्रैल को दो वॉइस मैसेज भी आए।

पीठ की ओर से साझा किए गए विवरण के अनुसार, पहले ऑडियो संदेश में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा गया कि शंकराचार्य “बच नहीं पाएंगे” और “अतीक अहमद की तरह मारे जाएंगे।” संदेश में यात्रा के दौरान हमला करने और “बीच रास्ते खत्म कर देने” जैसी धमकियां दी गईं।

दूसरे संदेश में भी इसी तरह की भाषा का प्रयोग करते हुए कहा गया कि उनका “समय आ गया है” और “उन्हें खत्म करने के लिए बहुत लोग तैयार हैं।” संदेश में उन्हें सामने आकर बात करने की चुनौती भी दी गई।

(नोट: संदेशों में अत्यंत आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिन्हें सार्वजनिक शालीनता के मद्देनजर प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।)

विधिक कार्रवाई की तैयारी

मीडिया प्रभारी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही शंकराचार्य के अधिवक्ता के माध्यम से विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button