अपराधउत्तराखंड

सीएम कार्यक्रम स्थल के पास घटना, हल्द्वानी में कार के भीतर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार के भीतर एक युवक अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने काफी देर से एक ही स्थान पर खड़ी संदिग्ध कार को देखकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

जिसके बाद पुलिस ने कार के दरवाजे तोड़कर युवक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार का एसी चल रहा था, जिससे युवक का शरीर पूरी तरह ठंडा पड़ चुका था। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button