उत्तर प्रदेशदुर्घटना
कार ने मोपेड और ई-रिक्शा में टक्कर मारी, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) रायपुर सादात मार्ग पर भारत गैस एजेंसी के पास रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा और मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार बढ़ापुर निवासी राजू (50) और राजू की बेटी अंशू (25) तथा राजकुमार (32) निवासी गांव भदौला की मौत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। रविवार शाम कोटकादर गांव निवासी ई रिक्शा चालक धर्म सिंह (24) नजीबाबाद से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में ई-रिक्शा में खराबी आई तो उसमें सवार राजकुमार (32) निवासी गांव भदौला धक्का लगाने लगा। ई-रिक्शा भारत गैस एजेंसी के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। साथ ही पीछे से आ रही मोपेड भी कार की चपेट में आ गई।



