उत्तर प्रदेशदुर्घटना

दिल्ली में दो मंजिला इमारत से गिरकर युवक की मौत।

बिजनौर – ( अफजलगढ़ ) नगर के मोहल्ला नेजो सराय निवासी एक 25 वर्षीय युवक की दिल्ली में दो मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की असामयिक मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। मृतक की पहचान शादाब सलमानी (25) पुत्र साबिर, निवासी मोहल्ला नेजो सराय, अफजलगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि शादाब सलमानी दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में रहकर एक सैलून में हेयर कटिंग का कार्य करता था और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। मृतक के मामा के बेटे समीर सलमानी ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब छह बजे शादाब उत्तम नगर स्थित दो मंजिला इमारत की छत से नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दिल्ली पहुंच गए। शादाब सलमानी के शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार शव शुक्रवार देर रात तक अफजलगढ़ पहुंचने की संभावना है, जबकि शनिवार को मोहल्ला नेजो सराय स्थित मदरसे में नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की जाएगी। युवक की मौत की खबर मिलते ही नगरवासियों ने मृतक के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में मौलाना शौकत मजाहिरी, पूर्व विधायक शेख सुलेमान,चेयरपर्सन पति जावेद विकार, पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट, समीम अंसारी भट्टे वाले, मेम्बर कलवा कुरैशी,भाजपा नेता मास्टर शमीम अंसारी, मेम्बर असलम अंसारी, जुनैद सैफी एडवोकेट, आमिर अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button