पुलिस सुसाइड नोट की जांच में जुटी।

बिजनौर – गांव रांडोवाला में मृतका के घर से एक सुसाइड नोट मिला, जिसे त्रिवेणी ने लिखा था। यह दावा परिवार की ओर से किया गया। मगर पुलिस इसकी लिखावट का मिलान कराएगी, जिससे यह साफ हो सके कि सुसाइड नोट वाकई त्रिवेणी ने ही लिखा था या फिर किसी और ने। सुसाइड नोट में बच्चों का ख्याल रखने की बात कही गई है। उधर लोगों का कहना है कि बीते डेढ़ साल से पति और पत्नी के बीच में संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। सास और बहू में अक्सर विवाद रहता था। पति शुभम उक्त विवादों में अपनी मां का पक्ष रखता।बताया जा रहा है कि एक साल के अंदर त्रिवेणी दो बार जहरीला पदार्थ भी निगल चुकी थी। एक बार उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया।अब मंगलवार की शाम को दोनों पति पत्नी मकान की छत पर सोए थे। दोनों में विवाद हुआ, पहले शुभम ने नीचे आकर कमरे में आकर फंदे पर झूल गया। इसके बाद उसकी पत्नी त्रिवेणी ने भी उसी रस्सी से फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली।