sonbahis girişsonbahissonbahis güncelgameofbetvdcasinomatbetgrandpashabetgrandpashabetエクスネスMeritbetmeritbet girişMeritbetVaycasinoBetasusBetkolikMeritbetmeritbetMeritbet girişMeritbetgiftcardmall/mygiftkomutantestkomutantest girişpanelpanel girişcasinomilyon girişromabetromabet girişcasinomilyonprensbetprensbet girişkalebetkalebet girişibizabetibizabet girişvipslotvipslot girişalobetalobet girişkomutankomutan girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişbetciobetcioromabetromabetromabetteosbetteosbetbetnisalobetbetrasonbahisrinabetcasinomilyonwinxbetwinxbetnetbahisnetbahisromabetromabetalobetalobettrendbettrendbetroketbetroketbetprensbetprensbetrinabetrinabetteosbetteosbetcasivalcasivalsonbahissonbahislunabetlunabetalobet girişalobetalobetromabetromabet girişromabetjojobetjojobet girişjojobetbetsmovebetsmove girişbetsmovemarsbahismarsbahismavibetmavibetmatbetmatbetjojobetjojobetartemisbetartemisbet girişartemisbetlunabetlunabet girişlunabetceltabetceltabet girişceltabetteosbetteosbet girişteosbetroketbetroketbet girişroketbetbetkolikbetkolik girişbetkolikgamdomgamdom girişgamdomgamdomkingbettingkingbetting girişkingbettingenobahisenobahis girişenobahiskingroyalkingroyalkingroyalkingroyalpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetbahiscasinobahiscasino girişgalabetultrabetkulisbetkulisbet giriş
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड को अपराध और नशा मुक्त बनाना प्राथमिकताः डीजीपी 

पुलिस महानिदेशक ने ऊधमसिंहनगर का भ्रमण किया 

देहरादून। कुमाऊँ भ्रमण के दौरान पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने उधमसिंहनगर का दौरा किया। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्थानीय सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने यातायात व्यवस्था, युवाओ में बढ़ते नशे, महिला सम्बन्धित अपराधों की समस्याओं और सुझावों को प्रस्तुत किया, जिन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पुलिस महानिदेशक ने नागरिकों को सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करेगा। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों को जनता के सहयोग से सफल बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं। साथ ही कहा कि उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। डीजीपी द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आम जनता से भी अपना सहयोग करने की अपील की गई तथा यह सुझाव दिया कि नशे में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कर नशे के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाई जा सकती है। जिस पर जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत कर सहमति व्यक्त की।

पुलिस महानिदेशक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें सी0ओ0 सितारगंज बहादुर सिंह चौहान सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाने के संबंध में, चौकी प्रभारी आवास विकास थाना ट्रांजिट कैम्प अरविंद बहुगुणा इंडसड बैंक के 13 करोड़ 51 लख रुपए वापस लाने में, कोतवाली रुद्रपुर से महिला उप निरीक्षक दीपा अधिकारी बाल अपराध पर त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की गिरफ्तारी कर जेल भेजने में, सीसीटीएनएस से महिला आरक्षी डोली जोशी सीसीटीएनएस ने संबंधी ऑनलाइन कार्यों को बेहतर तरीके से करने में, पी0आर0ओ0 ऑफिस से आरक्षी विक्रांत फरियादियों पीड़ितों को उच्च अधिकारियों से मिलवाने तथा सुनवाई कराने में, फायर स्टेशन काशीपुर से फायरमैन रश्मि अग्निकांड में सतर्क रहकर अच्छी ड्यूटी करने में, साइबर सेल से महिला आरक्षी पूजा मेहरा एवं ज्योति चौधरी को इंडसड बैंक के 09 करोड़ रुपए वापस दिलाने में, डिजिटल वॉलिंटियर धर्मेंद्र तथा नाजिम को सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वाले लोगों को सही जानकारी सोशल मीडिया में प्रेषित करने के लिए ट्रैफिक वालंटियर जसप्रीत जसप्रीत एवं संदीप दुर्घटना में घायलों की मदद करने में सम्मानित किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक किच्छा तिलकराज बेहड़, विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर नीहारिका तोमर के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न सभ्रांत व्यक्ति व अन्य मौजूद रहे।

पुलिस महानिदेशक द्वारा 31वीं वाहिनी पीएसी प्रशासनिक परिसर के सभागार में 31पीएसी, 46पीएसी एवं आई0आर0बी0 प्रथम के अधिकारी, कर्मचारियों एवं 31पीएसी में प्रचलित हे0कानि0 (वरिष्ठता) पदोन्नति प्रशिक्षण में आये कर्मचारियों का सम्मेलन लिया और उनकी व्यक्तिगत/पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए उनके निदान के लिए आश्वासन देते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ताकि समस्यों का समाधान समय पर किया जा सके। पुलिस महानिदेशक द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि पीएसी एक अनुशासित बल है जिसे हमेशा विषमध् आपात स्थिति के लिये तैयार रहना पड़ता है। इसके अतिरिक्त सेनानायकों को जवानों में बेहतर अनुशासन बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र, प्रीति प्रियदर्शिनी, सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी, डॉ0 पंकज भट्ट, सेनानायक 46वी वाहिनी पीएसी, रामचन्द्र राजगुरु, सेनानायक आई0आर0बी0 प्रथम, डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, वीर सिंह, बिमल कुमार आचार्य, मनीषा जोशी उपसेनानायक 31/46पीएसी/आई0आर0बी0 प्रथम, तपेश कुमार चन्द्र, भूपेन्द्र सिंह धौनी, बलजीत सिंह भाकुनी सहायक सेनानायक 31/46 पीएसी आई0आर0बी0 प्रथम एवं राजपत्रित अधिकारी एवं वाहिनियों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WordPress Boutique WPMU DEV Snapshot Pro WPMU DEV Subscribe by Email WPMU DEV Ultimate Branding WPMU DEV User Synchronization WPMU DEV WP Smush Pro WPNotif: WordPress SMS & WhatsApp Message Notifications WPPayForm Pro WPQA – Builder forms Addon For WordPress WProtect – WordPress Automatically Append Copyright Notice on Copied Content WPRuby – WooCommerce Restricted Shipping and Payment Pro