उत्तराखंडदुर्घटनादेहरादून

पौड़ी सतपुली में गहरी खाई में गिरी सूमो, 10 लोग घायल

श्रीनगर । उत्तराखड़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार सुबह पौडी गढ़वाल के सतपुली में एक टाटा सूमो कुल्हाड़ बैंड में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

गौर हो कि घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सतपुली थाने को दी गई। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। साथ ही लैंसडाउन से भी अतिरिक्त फोर्स को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एसडीआरएफ की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

तिमलीसैड़ से कोटद्वार की तरफ जा रही टाटा सूमो सुबह 6 बजे कुल्हाड़ बैंड के समीप करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद सूमो में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सूमो में बैठे सभी लोग कसानी बीरोंखाल के रहने वाले हैं, जो कोटद्वार जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। स्थानीय निवासी मनीष कुकसाल ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी लोग पूजा के लिए कोटद्वार जा रहे थे। वहीं सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि घटना में 10 घायल लोग एक ही गांव के हैं। जिन्हें हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती किया गया है, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे में घायलों का नाम कीर्ति रावत D/O महिपाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निo ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल। भगवती देवी W/O जसपाल सिंह रावत, उम्र 43 वर्ष, निवासी उपरोक्त (गंभीर घायल )। रश्मि D/O जसपाल सिंह रावत, उम्र 24 वर्ष, निवासी उपरोक्त। सरोजनी देवी W/O दिगम्बर रावत, उम्र 43 वर्ष, निवासी उपरोक्त। अनीता देवी W/O जगबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी उपरोक्त। सूरजपाल सिंह रावत S/O बख्तावर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी उपरोक्त। राधा देवी W/O गोवर्धन सिंह, उम्र 75 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

संजय S/O चंद्रपाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी उपरोक्त। सूरज गुसाई S/O राजेंद्र सिंह गुसाई, उम्र 28 वर्ष (चालक), निवासी उपरोक्त। कलावती देवी W/O नंदन सिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

और बीते दिन रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया था। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर घायल हैं। शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button