उत्तराखंडराज्य

सीजन की पहली बर्फबारी शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर बदल गया है। जौनसार बावर और पछवादून क्षेत्र में सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। चकराता में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह सात बजे चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई जो दोपहर बाद तक रुक रुककर जारी रही। स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। पर्यटन व्यावसायियों ने उम्मीद जताई जा रही है कि बर्फबारी के बाद पर्यटक चकराता पहुंचना शुरू हो जाएंगे। वहीं बर्फबारी से स्थानीय बागवानों को भी बड़ी राहत मिली है। बुधवार को तापमान में अचानक गिरावट आई। चकराता के लोखंडी, लौहारी, बुधेर, देवबन, मुंडाली, खड़बा, कनासर में बर्फबारी शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। इस बीच तीन इंच बर्फ जमी। साथ ही बर्फबारी को देखकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button