भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री की “मन की बात कार्यक्रम” |

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री की “मन की बात कार्यक्रम” भारतीय जनता पार्टी भागूवाला मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का 104 वां संस्करण सुना इसमें प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के विभिन्न सामाजिक आर्थिक मुद्दों पर तथा खिलाड़ियों से सीधे बात करना बहुत ही सराहा गया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रतिभाशाली देशवासियों की प्रतिभा को प्रधानमंत्री जी ने परखा है और वह सीधे उनसे बात करते हैं इससे हमारे देश के खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों, सामाजिक, कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होता है वहीं भागूवाला मंडल के ग्राम पंचायत मुस्सेपुर के बूथ संख्या 110 पर राशन डीलर अनीता देवी के आवास पर युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम को चुना गया बूथ संख्या 111 राजारमपुर तुलसी पर वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह के आवास पर कार्यक्रम सुना गया बूथ नंबर 103 गुढा में कृष्ण पाल सिंह के साथ बूथ नंबर 78 पर अरविंद विश्वकर्मा के नेतृत्व में बूथ नंबर 46 पर अवनीश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना, बूथ संख्या 93 हकूमतपुर केशो पर शक्ति स्योजक नौबहार सिंह व रेशम सिंह नें तथा मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति ने साहनपुर में मयंक चौहान ने खलीलपुर में कपिल राजपूत ने राहतपुर में अन्य कार्यकर्ताओ के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, कृष्ण पाल सिंह,अशोक राजपूत, मुकेश कुमार गुप्ता, अरविन्द विश्वकर्मा, चौधरी ईशम सिंह, सुमित गुर्जर, साधूराम सिंह, देवेन्द्र सिंह, नौबाहर सिंह आदि उपस्थित रहे |