उत्तराखंड में 196 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती, 12 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में रिक्त पड़े 196 नर्सिंग अधिकारी (ग्रुप-सी) पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।
श्रेणीवार पदों का विवरण
जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 196 पदों में:
अनुसूचित जाति (SC) – 21 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) – 4 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 11 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 7 पद
सामान्य वर्ग (General) – 153 पद
योग्यता के अनुसार पद
डिप्लोमा धारक महिला – 126 पद
डिग्री धारक महिला – 31 पद
डिप्लोमा धारक पुरुष – 31 पद
डिग्री धारक पुरुष – 8 पद
आयु सीमा
आवेदक की आयु 1 जुलाई 2025 को:
न्यूनतम 21 वर्ष
अधिकतम 42 वर्ष
होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य एवं ओबीसी वर्ग – ₹300
ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग – ₹150
आवेदन में संशोधन का मौका
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म में सुधार का अवसर भी मिलेगा। 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 12 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 2 जुलाई 2026
संशोधन अवधि: 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026
स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारियों की यह भर्ती राज्य के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



