उत्तराखंडधर्म

जल्द खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मुहूर्त हुआ घोषित, जानिए तारीख ओर समय

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के प्रथम धाम यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त घोषित कर दिया गया है। यमुना जयंती के पावन अवसर पर मंदिर समिति ने पंचांग गणना के बाद तिथि और समय तय किया।

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे कपाट

मंदिर समिति के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कृत्तिका नक्षत्र, कर्क लग्न और आयुष्मान योग में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

खरसाली से निकलेगी मां यमुना की डोली

मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि कपाट उद्घाटन के दिन मां यमुना की उत्सव डोली उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित मंदिर से सुबह 8:45 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

शनि देव की डोली भी रहेगी साथ

इस धार्मिक यात्रा में मां यमुना के भाई शनि समेश्वर देवता की डोली भी साथ चलेगी, जो परंपरा के अनुसार यमुनोत्री धाम तक साथ जाती है।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा उद्घाटन

कपाट उद्घाटन के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ होंगे। इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारी और पुजारीगण भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button