दुर्घटनाउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

नोएडा में दो बच्चों के साथ छत से कूदी महिला

  • मां और एक बेटी की मौत, एक की हालत नाजुक

नई दिल्ली/नोएडा राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के बरौला इलाके में एक हृदय विदारक घटना हुई। एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ छत से नीचे कूद गई। इस घटना में एक बच्ची और मां की मौत हो गई है। जबकि, एक बेटी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, अभी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बताया जा रहा है कि महिला का पति एक अस्पताल की कैंटीन में काम करता है। पुलिस उसके पति से पूछताछ करने में जुटी है।

दरअसल, थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला में पत्नी और तीन बच्चियों के साथ लगभग 3 साल से एक शख्स किराए पर रह रहा था। बुधवार को पति अपने काम पर चला गया और एक बच्ची स्कूल चली गई। वहीं पत्नी दो बच्चियों के साथ घर पर थी। इसी दौरान महिला घर की चौथी मंजिल से पहले दोनों बच्चियों को फेंक दिया, फिर पीछे से खुद छलांग लगा दी। इस हादसे में तीनों को गंभीर हालत में नोएडा सेक्टर 41 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एक बड़ी लड़की उम्र 7 वर्ष इस घटना के वक्त स्कूल पढ़ने गई हुई थी।

डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि आज थाना सेक्टर 49 पर सूचना मिली कि शिव मंदिर के पास गांव बरौला में एक महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ घर की छत से नीचे गिर गई है। सूचना के बाद पुलिस द्वारा महिला व उसकी दो बेटियों को तत्काल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला उम्र 32 और एक बेटी उम्र 4 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, छोटी बेटी उम्र 3 वर्ष का उपचार चल रहा है। फिलहाल, मृतका के परिजन मौके पर मौजूद है। शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button