उत्तराखंडदुर्घटनादेहरादूनस्वास्थ्य

हरबर्टपुर में भीषण सड़क हादसा, विवेक कश्यप ने समाज और प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

देहरादून। बीते रविवार देर रात हरबर्टपुर विकासनगर क्षेत्र के बंशीपुर में राजस्थान मार्बल के पास बड़ा हादसा हुआ था। दो बाइकों की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई। दोनों बाइक पर पांच लोग सवार थे और पांचों को सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू किया। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल लेहमन हरबर्टपुर विकासनगर में भर्ती कराया गया था। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। लेकिन अधिक चोट लगने के कारण दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

इस हादसे में वेदांश उम्र 20 साल, निवासी बरोटीवाला विकासनगर और धोनी कश्यप उम्र 20 साल, निवासी आसनपुल विकासनगर की मौत हो गई है जबकि रमनदीप उम्र 17 साल, निवासी विवेक विहार हरबर्टपुर विकासनगर, विवेक कश्यप उम्र 19 साल, निवासी आसनपुल विकासनगर और अंकित उम्र 22 साल, निवासी रामगढ़ शाहपुर कल्याणपुर विकासनगर घायल है, जिनका इलाज चल रहा है।

विवेक कश्यप जो कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर विकासनगर में चल रहा है।  विवेक कश्यप ने प्रशासन और समाज के लोगों से मदद की अपील की है। घर की आर्थिकी स्थिति ठीक न होने के कारण इलाज कराने के लिए परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। जो भी व्यक्ति मदद करना चाहता है वह क्यूआर कोड के माध्यम से मदद कर सकता है ।

अधिक जानकारी के लिए 9719282897 संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button