
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
विशेष रूप से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम में बदलाव को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने को कहा गया है।



