उत्तराखंडमौसम

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 17 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 18 फरवरी को भी मौसम का रुख लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है। इसके बाद 19 से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में मौसम में बदलाव का तापमान पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

 

रविवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिली रही, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हुआ। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में इसी तरह की बढ़ोतरी देखी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button