उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटन

उत्तराखंड में आज होगी कांग्रेस की प्रस्तावित रैली , देहरादून में रूट डायवर्जन प्लान लागू

देहरादून। कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। रैली जिस-जिस मार्ग से गुजरेगी, वहां यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रैली के परेड ग्राउंड से निकलने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। वहीं लैंसडाउन चौक और बुद्धा चौक से आने वाले यातायात को भी डायवर्ट किया जाएगा।

कनक चौक और ओरियंट चौक पर यह रहेगा प्लान

जब रैली कनक चौक पहुंचेगी, तब पेसिफिक तिराहा से कनक चौक की ओर जाने वाले यातायात को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर भेजा जाएगा।

रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले वाहनों को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। इसी तरह ग्लोब चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को भी पेसिफिक तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।

ग्लोब चौक और बहल चौक के लिए व्यवस्था

रैली के ओरियंट चौक से आगे बढ़ने पर ग्लोब चौक से यातायात को पेसिफिक तिराहा की ओर भेजा जाएगा।रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से बैनीबाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रैली के पीछे किसी भी प्रकार का यातायात नहीं भेजा जाएगा।

राजपुर रोड और दिलाराम चौक पर विशेष इंतजाम

रैली के बहल चौक पार करने के बाद राजपुर रोड और बैनीबाजार चौक से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर चलाया जाएगा।एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर किसी भी वाहन को नहीं भेजा जाएगा। इस मार्ग के वाहनों को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर भेजा जाएगा।रैली के दिलाराम चौक पार करने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले यातायात को पथरियापीर और नेशविला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रैली के दौरान जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button