
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने SSC MTS परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नीतीश कुमार, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी, निवासी देहरादून शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए परीक्षा में अभ्यर्थियों की मदद कर नकल करवा रहे थे। कार्रवाई के दौरान उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किए गए हैं।
एसटीएफ ने बताया कि आरोपी परीक्षा में पास कराने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से लगभग 10 लाख रुपये वसूलते थे। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।



