उत्तराखंडशिक्षा

उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल तक, 11 अप्रैल को जारी होंगे एडमिट कार्ड

उत्तराखंड। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल इस प्रकार है—

27 अप्रैल: सामान्य हिंदी एवं निबंध

28 अप्रैल: सामान्य अध्ययन–1 और सामान्य अध्ययन–2

29 अप्रैल: सामान्य अध्ययन–3 और सामान्य अध्ययन–4

30 अप्रैल: सामान्य अध्ययन–5 और सामान्य अध्ययन–6

41 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि 5 फरवरी तक मुख्य परीक्षा शुल्क जमा न कराने वाले 41 अभ्यर्थियों को पीसीएस भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। इन सभी के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

PCS-J मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

इधर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच हरिद्वार स्थित आयोग के परीक्षा भवन में आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button