
देहरादून। देहरादून में शुक्रवार को धामी सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार को अमलीजामा पहनाया गया। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में खाली चल रहे पांच पदों पर नए मंत्रियों ने शपथ ली।
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
ये बने नए मंत्री
धामी कैबिनेट में जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है, उनमें:
खजान दास
भरत सिंह चौध
मदन कौशि
राम सिंह के
प्रदीप बत्रा
ने मंत्री पद की शपथ ली।
लंबे समय से चल रही थी चर्चा
प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों के बाद यह विस्तार संभव हो पाया।
समारोह में ये नेता रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी मौजूद रहे, जिनमें सौरभ बहुगुणा, महेंद्र भट्ट सहित अन्य विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।
क्यों खाली थीं सीटें
धामी मंत्रिमंडल में कुल पांच पद खाली चल रहे थे। इनमें से एक पद मंत्री चंदन राम दास के निधन और एक पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। इसके अलावा तीन पद पहले से रिक्त थे।



