यूकेएसएसएससी ने वाहन चालक के 72 पदों पर निकाली भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन

उत्तराखंड। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न सरकारी विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के कुल 72 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा आधार कार्ड (दोनों तरफ की छायाप्रति), श्रेणी/उपश्रेणी के अनुसार आरक्षण प्रमाण-पत्र तथा जिन पदों के लिए अनुभव आवश्यक है, वहां अनुभव प्रमाण-पत्र भी अपलोड करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 17 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 07 मई 2026
आवेदन पत्र में संशोधन: 11 मई से 13 मई 2026
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 21 जून 2026
सहायता के लिए संपर्क
आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी आयोग के टोल-फ्री नंबर 9520991172 या व्हाट्सएप नंबर 9520991174 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग की ई-मेल आईडी chayanayog@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।
पदों का विभागवार विवरण
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न विभागों में रिक्त पद इस प्रकार हैं—
राज्य कर विभाग – 16 पद
कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा – 9 पद
समाज कल्याण विभाग – 9 पद
ग्राम्य विकास विभाग – 7 पद
भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय – 6 पद
जिलाधिकारी कार्यालय, पौड़ी गढ़वाल – 6 पद
एनसीसी निदेशालय – 5 पद
निदेशालय विभागीय लेखा – 3 पद
डीएम कार्यालय, चमोली – 3 पद
डीएम कार्यालय, अल्मोड़ा – 2 पद
चंपावत एवं पिथौरागढ़ – 1-1 पद
डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी – 1 पद
परिवहन विभाग – 2 पद
आयोग ने अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज सही रूप में अपलोड करने की अपील की है।



