अपराधउत्तराखंड

रुद्रपुर के दो सगे भाइयों पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो सगे भाइयों ने युवती को बहाने से दुबई ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में दिल्ली के एक होटल में भी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर निवासी गौरव सिंह और साहिल सिंह नामक दो सगे भाइयों पर पंजाब के पटियाला की रहने वाली एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात दोनों आरोपियों से हुई थी। उस समय वह ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा के लिए आवेदन कर रही थी और इसी दौरान संपर्क में आई।

आरोप है कि दोनों युवक उसे बहाने से दुबई ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे धमकाया गया। इसके बाद युवती को दिल्ली बुलाकर एक होटल में फिर से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

मामले की शिकायत पहले पटियाला में दर्ज कराई गई थी। चूंकि आरोपी रुद्रपुर के निवासी हैं, इसलिए मामला एसएसपी कार्यालय पटियाला से रुद्रपुर पुलिस को स्थानांतरित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button