उत्तर प्रदेशदुर्घटना

ट्रेन से कटकर अलग हुआ धड़।

बिजनौर – हावड़ा-जम्मूतवी रेल लाइन पर गेंडाजूड़ के पास स्थित फाटक के नजदीक शनिवार रात करीब 11:30 बजे कुमारी रेनू देवी (26) पुत्री चंद्रपाल सिंह की मौत हो गई। वह गेंडाजूड़ की ही रहने वाली थी। हादसा इतना भीषण था कि शव का गले से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह कटकर अलग हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले मोबाइल को शव के अंगूठे से अनलॉक कर पहचान का सुराग ढूंढ निकाला। थाना स्योहारा पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे क्रॉसिंग गेंडाजूड़ से आगे किलोमीटर संख्या 1439/7 अप लाइन पर एनएमजी मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे। शव का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button