उत्तर प्रदेशअपराध
चोरों के हौसले बुलंद।

बिजनौर – ( मंडावली ) राजपुर नवादा निवासी सुमन देवी पत्नी स्व. जयप्रकाश शुक्रवार की रात सिकरौड़ा में चचेरी ननद के यहां एक कार्यक्रम में गई थीं। मकान में ताला लगा हुआ था। सुमन शनिवार सुबह लौटी तो मकान के ताले टूटे हुए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि चोरों ने मकान के ताले तोड़कर वहां से 75 हजार की नगदी और कीमती आभूषण, दो अटैची चोरी कर ली। सुमन देवी ने बताया कि उसके छोटे बेटे राजकुमार की 18 अप्रैल को शादी हुई थी। वह हनीमून के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि अन्य तीन बेटे नौकरी करते हैं। जिस समय चोरी हुई थी उस समय घर पर कोई नहीं था।