उत्तर प्रदेशसामाजिक

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से वट वृक्ष स्मारिका का विमोचन संपन्न हुआ।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से वट वृक्ष स्मारिका भाग 5 का विमोचन स्थानीय राजपूत धर्मशाला सुबह 11 बजे संपन्न हुआ। जिसमें सदस्यों के मनोरंजन के लिए संगीत का प्रोग्राम 10 से 11:00 बजे तक चला। सभी वरिष्टों ने संगीत का पूर्ण आनंद उठाया।जिसमें वरिष्ठ संरक्षक सदस्य मोहन गुप्ता ने भजनों और गजलों से सभी सदस्यों को आनंदित किया। महामंत्री जितेंद्र कक्कड़ के संचालन में औरअध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी और मुख्य अतिथि त्रिलोचन सिंह सोबती विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश मित्तल एवं एडवोकेट विजय कुमार महेश्वरी संयुक्त रूप से विमोचन में शामिल हुए। इसी शुभ अवसर पर दो वरिष्ठ सदस्य श्री केपी सिंह जी और श्री राजेंद्र त्यागी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनको शाल उड़ाकर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। दोनों ही सदस्य 90 साल में प्रविष्ट हुए हैं। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सभी सदस्यों की ओर से जन्म दिन पर दोनों सदस्यों का सम्मान किया गया।और सभी कृत ध्वनि से दोनों सदस्यों का ताली बजाकर सम्मान किया। वक्ताओं में के सी मठपाल, एजाजुल हसन जैदी, अशोक अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सत प्रकाश मित्तल एवं एड विजय कुमार माहेश्वरी एडवोकेट ने अपने-अपने संबोधन में समिति की भूरी भूरी प्रशंसा की और हमेशा अपना सहयोग देने की इच्छा प्रकट की। ग्लोबल के प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी ने भी अपने संबोधन में अपने विचारों को रखा।केपी सिंह, मदन गोपाल टौंक ने भी अपने अपने संबोधन में अपने विचार रखे।अंत में समापन विचारों के साथ अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी जी ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के कार्यों की समीक्षा को दोहराया और कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा जी समिति के आइडिया का बुरा पढ़कर सुनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button